{"_id":"62449e54e7cbeb227665f08f","slug":"teaching-session-passed-no-state-level-sports-competition-sultanpur-news-lko6238781168","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण सत्र बीता, नहीं हुई प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण सत्र बीता, नहीं हुई प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की प्रदेश स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो सका है। शिक्षण सत्र गुरुवार को समाप्त हो गया लेकिन प्रतियोगिता की तिथियां नहीं जारी हो सकीं। मंडल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की राह निहारते रह गये।
परिषदीय विद्यालयों में पहले न्याय पंचायत स्तरीय फिर ब्लॉक स्तरीय, इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होने का नियम है। इसके बाद मंडल स्तरीय प्रतियोगिता एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाती हैं। इस बार न्याय पंचायत स्तर से लेकर मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं लेकिन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की कोई सूचना नहीं मिली।
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के कई प्रतिभावान खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया है। इनमें उच्च प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अंकित यादव, गोला फेंक में आलोक, चक्का फेंक में शिवम पाल, चक्का फेंक बालिका वर्ग में रितु यादव शामिल हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय की बालक वर्ग कबड्डी में भी सुल्तानपुर की टीम अव्वल रही है। वॉलीबाल बालक व बालिका दोनों में सुल्तानपुर के खिलाड़ियों का पहला स्थान रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा बैडमिंटन बालक व बालिका वर्ग में जिले के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया है। कुश्ती में भी जिले के संतोष व करन ने क्रमश: 25 व 30 किलो भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं बालिकाओं में ज्योति, शमा बानो, दीपांशी ने शानदान प्रदर्शन किया था। जूडो प्रतियोगिता में भी जिले की टीम ने पहला स्थान पाया था।
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की राह देखते रहे लेकिन प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं हो सकीं। जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की कोई तिथि अभी तक निर्धारित नहीं हुई है।
प्रदेश स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन में कोविड-19 संक्रमण व विधानसभा चुनाव ने बाधा डाली थी। संक्रमण की गति मंद होने और विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी प्रदेश स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित न कराना अधिकारियों की मंशा पर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है।