फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teachers will teach lessons on cyber security, classes will be held

Sultanpur News: शिक्षक पढ़ाएंगे साइबर सुरक्षा का पाठ, लगेगी क्लास

Thu, 11 Dec 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 11 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Teachers will teach lessons on cyber security, classes will be held
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक अब बच्चों को साइबर सुरक्षा से जुड़े पाठ पढ़ाएंगे और उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 337 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, इनमें 29 राजकीय, 58 अशासकीय सहायता प्राप्त और 248 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। समग्र शिक्षा माध्यमिक के जिला समन्वयक अखिलेश पांडेय ने बताया कि युवाओं और छात्र-छात्राओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन अपराधों के मामलों में भी तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में प्रत्येक विद्यालय में ऑनलाइन बैठक करके साइबर सुरक्षा को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करें, ताकि विद्यार्थी आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें। साथ ही इन जानकारियों को विद्यालय के वाट्सएप समूहों में भी साझा किया जाएगा, जिससे यह अभिभावकों तक भी पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थना सभा में दिए जाएंगे टिप्स
सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर ने बताया कि विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना सभा, विशेष कक्षा और अन्य गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचने के लिए आवश्यक टिप्स दिए जाएंगे। साइबर जागरूकता को रोचक बनाने के लिए स्लोगन लेखन, निबंध लेखन तथा पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। विद्यालयों को निर्देश दिया है कि साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी स्कूल नोटिस बोर्ड और स्टाफ रूम में भी चस्पा की जाए।


बैठक कर दी जाए जानकारी
विद्यालयों में अभिभावक बैठक आयोजित करके उन्हें साइबर फ्रॉड, फेक लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी और सोशल मीडिया सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित पीडीएफ फाइल भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे घर पर भी इसे पढ़कर सावधानी बरत सकें।
सूर्य प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed