फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teachers will be appointed on outsourcing in sanskrit schools

संस्कृत विद्यालयों में मानदेय पर रखे जाएंगे शिक्षक

Sun, 01 Aug 2021 09:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Teachers will be appointed on outsourcing in sanskrit schools
सुल्तानपुर। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे संस्कृत विद्यालयों के लिए राहत भरी खबर है। अब इन विद्यालयों में मानदेय के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

नियुक्ति प्रक्रिया में प्रबंधक, जिलाधिकारी की ओर से नामित अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मंडलीय उपनिरीक्षक, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी की ओर से नामित दो सदस्य शामिल होंगे। ग्रीष्मावकाश को छोड़कर सभी महीनों में शिक्षकों से तब तक काम लिया जाएगा, जब तक नियमित रूप से शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती।
जिले के 11 संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में से 10 संस्कृत माध्यमिक विद्यालय अशासकीय सहायता प्राप्त हैं। इन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। इसकी वजह से शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शासन ने संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों की खराब दशा को देखते हुए जब तक नियमित शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में मानदेय पर शिक्षक रखने का निर्देश दिया है। इसके लिए जनपद स्तर पर एक चयन समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन समिति में अध्यक्ष का दायित्व संबंधित एडेड संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक का होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य सचिव के रूप में होंगे। जिलाधिकारी की ओर से नामित जिला स्तरीय अधिकारी, मंडलीय उपनिरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं व संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी की ओर से नामित दो विशेषज्ञ सदस्य के रूप में शामिल होंगे।
छह सदस्यीय कमेटी पठन-पाठन की व्यवस्था के लिए शैक्षिक सत्र 2021-22 व 2022-23 के लिए नियमित चयनित शिक्षक के आने तक मानदेय के आधार पर शिक्षकों का चयन करेगी। जनपद स्तर पर संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों की सूचना प्रबंधतंत्र की ओर से डीआईओएस को दी जाएगी।
सर्वाधिक प्रचलित अखबारों में से दो समाचार पत्रों में पदों का विज्ञापन प्रकाशित कराया जाएगा। विज्ञापन प्रकाशन दिनांक से 21 दिनों के अंदर आवेदन मंगाया जाएगा। आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में होगी। चयन समिति की ओर से शैक्षिक पृष्ठभूमि से 120 अंक व साक्षात्कार से 80 अंक प्रदान किए जाएंगे।
प्रतिमाह मिलेगा 12 से 15 हजार रुपये मानदेय
अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में पूर्व मध्यमा स्तर पर 12 हजार रुपये व उत्तर मध्यमा स्तर पर 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। मानदेय पर शिक्षकों की नौकरी नियमित शिक्षक आने तक जारी रहेगी।

जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में मानदेय पर शिक्षकों के चयन का निर्देश शासन की ओर से मिला हुआ है। इस संबंध में सभी संबंधित संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों को निर्देशित किया गया है। जिन पदों का अधियाचन भेजा गया है, उनकी सूची मंगाई गई है। जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed