फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teachers union submitted memorandum to Sadar MLA in protest against merger

Sultanpur News: मर्जर के विरोध में सदर विधायक को शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 14 Jul 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teachers union submitted memorandum to Sadar MLA in protest against merger
सुल्तानपुर। विद्यालय मर्जर के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने रविवार को सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेने के बाद विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने इसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने कहा कि यह मर्जर नीति शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 एवं बाल अधिकारों के विरुद्ध है। अधिनियम में स्पष्ट है कि प्रत्येक बच्चे के घर के एक किलोमीटर के दायरे में प्राथमिक विद्यालय और तीन किलोमीटर में उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थापित होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों को नियम विरुद्ध मान्यता देना, शिक्षक विहीन विद्यालयों में वर्षों से नियुक्तियां न होना और शिक्षकों पर गैर शैक्षणिक कार्यों का भार दे देने से छात्रों की संख्या में कमी आई है। जिसके लिए शिक्षक दोषी नहीं हैं। इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। जिला मंत्री राम आशीष मौर्य ने मर्जर को अव्यावहारिक व शिक्षक, छात्र विरोधी बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी चंद्रपाल राजभर ने बताया कि इस मर्जर से छात्र,अभिभावक,शिक्षक कोई खुश नहीं है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंहपुर दीपेंद्र सिंह, मंत्री शिव नारायण वर्मा, पृथ्वीराज सिंह, सर्वेश चौधरी, महेंद्र कुमार सिंह आदि माैजूद रहे।- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed