फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teachers respected, children took blessings

Sultanpur News: शिक्षकों का सम्मान, बच्चों ने लिया आशीर्वाद

Fri, 06 Sep 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 06 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Teachers respected, children took blessings
सुल्तानपुर। जिले में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में समारोह आयोजित कर गुरुओं का सम्मान हुआ। बच्चे शिक्षक बने और क्लास संभाली तो शिक्षकों ने बच्चों को पढ़-लिखकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। शहर से लेकर ग्रामीणांचलों तक बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस की धूम रही।
विज्ञापन



शहर के एक सभागार में प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में 50 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक कौस्तुभ सिंह ने कहा कि शिक्षक ही समाज के मार्गदर्शक होते हैं, जो हमें सही दिशा व ज्ञान देते हुए सही मार्ग दिखाते हैं। विशिष्ट अतिथि बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने कहा कि गुरु समान दाता नहीं, याचक शिष्य समान, अर्थात पूरी दुनिया में गुरु के समान कोई दानी नहीं है और शिष्य के समान कोई याचक नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रदेशीय महामंत्री उमाशंकर सिंह, गंगा प्रसाद दूबे, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, दिनेश उपाध्याय, मालती सिंह, रणवीर सिंह, शमीम अहमद, रमेश तिवारी, वैभव भटनागर, राम आशीष मौर्य मौजूद रहे। शहर के राणा प्रताप पीजी कॉलेज में शिक्षकों का सम्मान किया गया। प्राचार्य प्रो. दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षण कार्य नौकरी नहीं है। जो अच्छा व्यक्ति नहीं होगा वह शिक्षक नहीं हो सकता। इस मौके पर डॉ. भारती सिंह, प्रबंधक बालचंद्र सिंह, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव,डॉ. इंद्रमणि कुमार, उप प्राचार्य प्रो. निशा सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. राधेश्याम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला नेहरू संस्थान में शिक्षक सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. राधेश्याम सिंह ने किया। प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। इस मौके पर प्रो. वीपी सिंह, प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, प्रो. प्रतिमा सिंह, प्रो. किरन सिंह , प्रो. रंजना सिंह, डाॅ. अनुराग पांडेय मौजूद रहे। करौंदिया विवेक नगर स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन में सभी विद्यार्थियों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. एनडी सिंह, उप प्रधानाचार्य तन्वी गोयल, समन्वयक रेनू सिंह, जगराम भार्गव, सुनील राठी मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ व प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 31 शिक्षकों ने रक्तदान किया।




ग्रामीण क्षेत्र में समारोहपूर्वक मनाया शिक्षक दिवस
सुल्तानपुर। बल्दीराय के प्राथमिक विद्यालय कांपा में बच्चों ने अपने शिक्षकों को गिफ्ट दिए। वचन दिया कि भविष्य में अपनी शिक्षा के प्रति गंभीर रहते हुए दी गई शिक्षा का पालन करेंगे और देश के नागरिक बनेंगे। प्रधानाध्यापक वैभव सिंह ने बच्चों को कहा कि यही शिक्षकों का सच्चा गिफ्ट होगा। ब्लॉक संसाधन केंद्र अखंडनगर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार यादव ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। एसबीआई शाखा प्रबंधक नंद किशोर, बीडीओ अखंडनगर राधेश्याम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


लंभुआ के मुरली स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस को छात्रों व शिक्षकों ने धूमधाम से मनाया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजन-अर्चन किया गया। तत्पश्चात बच्चों को डाॅ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व व आदर्शों को बताया गया। इस अवसर पर बच्चों ने प्रधानाध्यापक रणवीर सिंह व अन्य शिक्षकों का माल्यार्पण कर उपहार दिए। अलीगंज के ऊंचगांव, अलीगंज, दाऊदपुर, मनियारी, राजापुर, रवनिया भांटी विद्यालयों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कुसुम सिंह, सारिका सिंह, अरविंद प्रकाश शर्मा, इरफान खान, पिंकल, प्रकाश तिवारी, विजय भीम, धीरेंद्र राव, संगीता देवी, बृजरानी मौजूद रहे।


धम्मौर क्षेत्र के हनुमत इंटर कॉलेज, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज लौहर पश्चिम, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज भांई समेत अन्य स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाया गया। कादीपुर के नेशनल इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड एवं अन्य शिक्षण संस्थाओं व परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षक कुम्हार की तरह होता है जो शिष्य को अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाता है।


नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. केडी सिंह ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन आदर्श शिक्षक, प्रखर वक्ता एवं कुशल राजनेता थे। उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है। कुड़वार क्षेत्र के देवलपुर, कुड़वार, राजापुर, पूरे ऋषि, चितईपुर, बखतपुर, उतमानपुर, भगवानपुर आदि विद्यालयों में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने शिक्षकों का आदर सम्मान कर मुंह मीठा कराया। शिक्षकों के साथ सेल्फी लेते खुशियां मनाईं। शिक्षकों ने बच्चों को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed