{"_id":"69a094ecd5b1226188099395","slug":"teachers-raised-their-voice-against-the-mandatory-teacher-eligibility-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-151116-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शिक्षक पात्रता अनिवार्यता पर शिक्षकों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शिक्षक पात्रता अनिवार्यता पर शिक्षकों ने भरी हुंकार
Fri, 27 Feb 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जुलूस निकालते शिक्षक।-स्रोत संगठन
सुल्तानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में बृहस्पतिवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों ने तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी और महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह की अगुवाई में धरना हुआ। प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि शिक्षकों की मांग है कि शिक्षा का अधिकार कानून लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट दी जाए। शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों पर नई शर्त लागू करना न्यायसंगत नहीं है। संगठन ने केंद्र सरकार से अध्यादेश लाकर पूर्व नियुक्त शिक्षकों को पात्रता परीक्षा से छूट देने और संसद से कानून पारित कराने की मांग की है।