फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teachers raise a rallying cry, warn of a fast-unto-death

Sultanpur News: शिक्षकों ने भरी हुंकार, आमरण अनशन की चेतावनी

Wed, 29 Jul 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 29 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Teachers raise a rallying cry, warn of a fast-unto-death
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपते ​शिक्षक।-स्रोत संगठन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों पर आवाज बुलंद की। संगठन के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष शिवनंदन यादव और जिला मंत्री डॉ. अजय कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन

जिला मंत्री डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि यदि निर्धारित समय में जनपदीय समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि शिक्षक दिवस से समस्याओं के समाधान तक डीआईओएस कार्यालय परिसर में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान एहतेशाम हुसैन, अरविंद सिंह, सुनील कुमार सिंह, लाल रत्नाकर सिंह, राजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुरजीत राणा, चंद्र मौली यादव, छोटेलाल, धर्मेंद्र पांडे, तुलसीराम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed