{"_id":"5ff73c868ebc3e33d272bc12","slug":"teachers-protested-for-their-demands-sultanpur-news-lko5586671120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर मुखर हुआ राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर मुखर हुआ राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। समूह ख के पदों पर पदोन्नति, शिक्षकों व कर्मचारियों के देयकों के नियमित भुगतान की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को राजकीय शिक्षक संघ ने विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने विधायक प्रतिनिधि से समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय इकाई के आह्वान पर बृहस्पतिवार को राजकीय शिक्षकों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग ) प्रख्यापित सेवा नियमावली -1992 के अंतर्गत समूह ख संवर्ग के पदों पर पदोन्नति, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति की समयबद्ध व्यवस्था लागू करने की मांग की।
साथ ही राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित उत्तर प्रदेश के राजकीय हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों के नियमित भुगतान तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों व प्रवक्ताओं के पदस्थापन व स्थानांतरण के अतिरिक्त समस्त सेवा संबंधी प्रकरणों के निस्तारण की व्यवस्था जनपद स्तर पर सुनिश्चित किए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन
प्रतिनिधि मंडल में जीआईसी के प्रवक्ता शैलेश कुमार सिंह, पंकज शुक्ला, अच्छेलाल, वीरेंद्र यादव, केशव प्रसाद सिंह, रामेश्वर यादव, संजय सिंह सोमवंशी, गायत्री प्रसाद तिवारी, डॉ. पंकज कुमार सिंह समेत अन्य कई लोग शामिल रहे।