फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teachers protest in city

जॉइनिंग न होने से नाराज शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Aug 2016 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 30 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest in city
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

जॉइनिंग न कराने से नाराज अंतर्जनपदीय शिक्षकों ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। दोपहर बाद कोई निराकरण न होते देख शिक्षकों ने फैजाबाद-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। शिक्षकों ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन भी दिया।

विज्ञापन



मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में करीब 150 की संख्या में अंतर्जनपदीय शिक्षक अपनी जॉइनिंग देने के लिए पहुंचे। पद खाली न होने का हवाला देते हुए संबंधित पटल सहायक ने शिक्षकों को जॉइनिंग देने से मना कर दिया। इससे नाराज शिक्षक बीएसए कार्यालय में हंगामा करने लगे। हंगामे के वक्त बीएसए की नामौजूदगी में कर्मियों से अभद्रता भी की। आक्रोशित शिक्षकों ने जबरन ऑफिस के दरवाजे को भी बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मामले की शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां जॉइनिंग न कराने को लेकर डीएम को पत्र दिया। शिक्षकों का कहना था कि हम अपने जिले से रिलीव होकर यहां पहुंचे हैं, अगर हमें जॉइनिंग नहीं मिलती है तो हम कहीं के भी नहीं रहेंगे। यदि जनपद में पद खाली नहीं थे तो हमारा स्थानांतरण क्यों कराया गया। डीएम के आश्वासन के बाद फिर बीएसए कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति काबू हुई। समस्या का निराकरण न होते देख आक्रोशित शिक्षकों ने डाकखाना चौराहे के पास फैजाबाद-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। अफसरों के आश्वासन के बाद सड़क जाम खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed