{"_id":"86d5396955c30ad340fd5ac6162a6fc3","slug":"teachers-performed-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर में दिया धरना-प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर में दिया धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए की ओर से संघ को अवैध बताते हुए धरना न देने की चेतावनी के बाद भी बड़ी संख्या में शिक्षक अवकाश लेकर धरने में पहुंचे। धरने के बाद जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर 16 सूत्री मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद दुबे की अध्यक्षता में बीएसए कार्यालय पर शनिवार को धरना आयोजित किया गया। धरने में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
जिला मंत्री श्रीचंद्र मौर्य ने कहा कि शिक्षक बीएसए की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। वे अपने हक की लड़ाई में पूर्णत: सक्षम हैं। संयुक्त मंत्री दिनेश उपाध्याय ने कहा कि संगठन शिक्षक बनाता है न कि अधिकारी। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कहा कि शिक्षकों की मौजूदगी यह बताती है कि संगठन कितना मजबूत है।
विज्ञापन
प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि संगठन की 16 सूत्री मांगों पर शासन से विचार नहीं किया गया तो पहले मंडल फिर प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। धरने को मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह, प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष मालती सिंह, रामअनुज यादव, राजेंद्र सिंह, मनोज प्रभाकर, मंजू सिंह, राधेश्याम समेत कई शिक्षकों ने संबोधित किया।