{"_id":"5d5832aa8ebc3e89b33fb9cf","slug":"teachers-beat-the-student-with-a-stick-sultanpur-news-lko476690612","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की शिक्षकों ने की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की शिक्षकों ने की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कौलेश्वर सिंह इंटर कॉलेज बिरसिंहपुर में शनिवार को एक छात्र की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। कॉलेज के दो शिक्षकों ने छात्र की डंडे से पिटाई कर दी। छात्र के पिता ने दो शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कटात पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी संतोष सिंह का बेटा शिवा सिंह बिरसिंहपुर में स्थित कौलेश्वर सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ता है। शनिवार की सुबह वह कॉलेज गया था।
आरोप है कि दोपहर में वह पानी पीने के लिए क्लास रूम से निकलकर हैंडपंप पर जा रहा था। तभी कॉलेज के दो शिक्षकों ने उसे बुलाकर डांटा और डंडे से पीट दिया।
विज्ञापन
छात्र रोते हुए घर पहुंचा और परिवारीजनों से पूरी बात बताई। शिक्षकों की पिटाई से शिवा सिंह के हाथ व पीठ पर के निशान पाए गए हैं। संतोष सिंह ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ जयसिंहपुर कोतवाली में तहरीर दी है।
इस बाबत कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।