{"_id":"a9858547ab7a312395e1c35270bd5e0a","slug":"teachers-angry-over-milk-distribution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध वितरण को लेकर शिक्षक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध वितरण को लेकर शिक्षक नाराज
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
दूध वितरण नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है जबकि, प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवीन मेन्यू का विरोध और दूध वितरण के बहिष्कार पर अड़े रहने की बात दोहराई है। प्रशासन की ओर से बुधवार को विद्यालयों में एमडीएम जांच के लिए 245 अधिकारियों की टीम गठित की गई है।
एमडीएम में दूध वितरण में जिला फिसड्डी साबित हुआ है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों के पेंच कसे हैं। बावजूद इसके प्राथमिक शिक्षक संघ ने व्यावहारिक कठिनाइयां बताते हुए नवीन मेन्यू व दूध वितरण का बहिष्कार कर दिया है।
संघ के मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि कन्वर्जन कॉस्ट कम होने समेत विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने की मांग को लेकर बीते दिनों बीएसए को पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन
पत्र के क्रम में आज तक बीएसए की ओर से कोई पहल नहीं की गई, जबकि प्रशासन की ओर से शिक्षकों को धमकाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षकों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई होती है तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।
जरूरत पड़ी तो न्यायालय की शरण ली जाएगी। जिला समन्वयक (एमडीएम) संदीप यादव ने बताया कि जिले के 2447 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में एमडीएम का संचालन होता है।
बुधवार को एमडीएम की जांच के लिए डीएम की ओर से जिला, तहसील व ब्लॉक स्तरीय 245 अधिकारियों की टीम गठित की गई है।