फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teacher suspended for posting forged documents

Sultanpur News: फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी कर रहा शिक्षक निलंबित

Sun, 29 Jun 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for posting forged documents
सुल्तानपुर। कादीपुर के प्राथमिक विद्यालय हरिश्चंद्रपुर में कार्यरत शिक्षक गंगाराम को कूटरचित दस्तावेज लगाकर नौकरी हासिल करने पर निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक के शैक्षिक कागजातों में अलग-अलग जन्मतिथि मिलने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

शिक्षक गंगाराम की शिकायत अंबेडकरनगर के सलाहुद्दीनपुर निवासी राज नारायण ने की थी। जांच में पता चला कि गंगाराम ने 1999 में कक्षा-पांच की परीक्षा पास की तो उसमें जन्मतिथि पांच जुलाई 1988 दर्ज है। हाईस्कूल की परीक्षा 2004 में दी, जिसमें वह फेल हो गए।
विज्ञापन

इसमें उनकी जन्मतिथि पांच जुलाई 1990 दर्ज मिली। वर्ष 2005 में फिर हाईस्कूल की परीक्षा दी और पास हुए, लेकिन जन्म तिथि भिन्न रही। इसी तरह संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं में भी गंगाराम ने अलग-अलग जन्म तिथि के कागज लगाए। 69000 भर्ती के समय लगाए गए कागजातों में भी जन्मतिथि में भिन्नता मिली। वह जन्म तिथि संशोधन के लिए हाईकोर्ट गए, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रकरण की जांच बीईओ कादीपुर से कराई गई थी, जिसमें वह कूटरचना के दोषी पाए गए। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है, और जांच बीईओ धनपतगंज को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed