{"_id":"6877fb50fbadf8f599004e47","slug":"teacher-meets-mla-against-merger-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-137129-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मर्जर के विरोध में विधायक से मिले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मर्जर के विरोध में विधायक से मिले शिक्षक
Thu, 17 Jul 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। विद्यालयों के मर्जर के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कादीपुर विधायक राजेश गौतम को दिया। शिक्षकों ने विद्यालयों के मर्जर को शिक्षा के अधिकार अधिनियम व बाल अधिकार के सर्वथा विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न कारणों से कुछ विद्यालयों में छात्र संख्या कम हुई है।
परिषदीय विद्यालय के निकट निजी विद्यालयों को मानक के विरुद्ध मान्यता देना प्रमुख है। विधायक राजेश गौतम ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे मुख्यमंत्री के समक्ष उनकी बात रखेंगे। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, रामानुज यादव, रमेश तिवारी, चंद्रपाल राजभर, केसी मिश्र, अरुण कुमार सिंह, राहुल मिश्र, विनोद कुमार, मुकेश सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संवाद