फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   TB can be cured in six months with medicines

Sultanpur News: दवाओं से ही छह माह में ठीक हो सकेंगे टीबी मरीज

Sat, 12 Jul 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 12 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
TB can be cured in six months with medicines
सुल्तानपुर। जिले में क्षय रोग पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बीपाल एम से इलाज शुरू किया है। इसमें बेडाक्विलिन, प्रीटोमैनिड, लाइनजोलिड और मोक्सीफ्लोक्सासिन नाम की चार दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


मौजूदा समय में 14 मरीजों का उपचार इन दवाओं से चल रहा है। पहले जटिल टीबी मरीजों का उपचार नौ से 27 महीने तक चलता था, लेकिन बीपाल एम से सिर्फ छह माह में मरीज को बीमारी से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

जून माह में शुरू इस विधि से अब टीबी के मरीजों कोे सहूलियत मिलेगी। वरिष्ठ पर्यवेक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि इस किट के मरीजों को इलाज के दौरान बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। अक्सर मरीज दवाओं के सेवन में लापरवाही बरतते हैं। इसके लिए परिजनों को भी सचेत किया जाता है, बीच में दवा बंद कर देने से पूरा इलाज बेकार हो जाता है। इसके लिए मरीज की उम्र 14 साल से अधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती महिला व बच्चे को दूध पिलाने वाली मां न हो। टीबी मरीजों को हर महीने पांच सौ रुपये पौष्टिक आहार के लिए दिया जाता है। जांच से लेकर दवाएं मुक्त दी जाती हैं।



छह माह में मरीज को मिलेगी टीबी से मुक्ति बीपाल एम एक शॉर्ट नाम है। जिसमें चार दवाओं का नाम जुड़ा है। छह महीने की दवा का किट एक साथ दी जाती है। चिकित्सकों की सलाह पर इन दवाओं का सेवन कराया जाता है। जिले में जून से इस किट से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मौजूदा समय में 14 मरीज यह दवाएं खा रहे हैं। इससे लंबे समय का इलाज अब छह महीने में ही पूरा हो जाएगा।

डॉ. आर के कनौजिया, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed