फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Target set to provide employment in 557 villages; work has commenced in only 422.

Sultanpur News: 557 गांवों को रोजगार का लक्ष्य, 422 में ही शुरू हुए काम

Mon, 14 Sep 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Target set to provide employment in 557 villages; work has commenced in only 422.
सुल्तानपुर। खरीफ की फसल की रोपाई पूरी होने के बाद अब विकास विभाग का जोर वीबीजी रामजी योजना के तहत अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार देने पर है। जिले के 422 गांवों में 688 कार्य शुरू हो चुके हैं, जबकि 557 गांवों में अभी कार्य शुरू होना बाकी है। इसके लिए ग्राम प्रशासकों से कार्ययोजना मांगी जा रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने योजना के तहत पहली बार श्रमांश मद में 70 करोड़ रुपये अग्रिम उपलब्ध कराए हैं। इसमें से अब तक करीब आठ करोड़ रुपये मजदूरी के भुगतान में खर्च हुए हैं। अभी 62 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं, लेकिन बड़ी संख्या में गांवों में कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। ऐसे में विभाग ने पंचायत स्तर से कार्ययोजना लेकर तत्काल स्वीकृति देने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ को निर्देशित किया गया है कि प्रधान, पंचायत सचिव और तकनीकी सहायकों से कार्ययोजना मिलते ही उसकी प्रक्रिया पूरी कराकर काम शुरू कराएं। विभाग का लक्ष्य उपलब्ध धनराशि का उपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा जॉब कार्डधारकों को रोजगार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

मजदूरी बढ़कर हुई 300 रुपये
योजना के उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वीबीजी रामजी योजना में मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है। एक जॉब कार्डधारक को वर्ष में अधिकतम 125 दिन रोजगार मिलेगा। मजदूरी का भुगतान 15 दिन के भीतर संबंधित श्रमिक के बैंक खाते में किए जाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed