फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   tanker trampled the girl returning from school, died

स्कूल से लौट रही छात्रा को बेकाबू टैंकर ने रौंदा, मौत

Wed, 18 Sep 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
tanker trampled the girl returning from school, died
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात अंतर्गत प्रयागराज-अयोध्या मार्ग के बैजापुर लोदीपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर विद्यालय से घर जा रही छात्रा को टैंकर ने रौंद दिया। दुर्घटना में छात्रा की मौके पर पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के पंडितपुर आरडीह गांव निवासी प्रभुनाथ यादव की पुत्री पूजा यादव (16) बुधवार की दोपहर स्कूल से साइकिल से घर लौट रही थी। वह प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बैजापुर लोदीपुर के पास पहुंची थी। तभी एक अनियंत्रित टैंकर ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे में उसकी मौक पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से भाग निकला। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना कोतवाली देहात थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिवारीजनों को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया था। पूजा की मौत से आरडीह गांव में प्रभुनाथ यादव के घर पर कोहराम मच गया। गांव वाले भी हादसे को लेकर गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed