{"_id":"604f8d578ebc3e76a0312a3a","slug":"swatantra-dev-singh-will-address-chaupal-today-sultanpur-news-lko569710793","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आज चौपाल में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आज चौपाल में लेंगे हिस्सा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को कुड़वार में आयोजित चौपाल में हिस्सा लेंगे। वे 11 बजे जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे।
जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए व्यवस्थाएं देखी। मीडिया प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करीब सवा 11 बजे बहमरपुर में एक बूथ अध्यक्ष के आवास पर बैठक करेंगे।
इसके बाद वे कुड़वार में आयोजित चौपाल में हिस्सा लेंगे। करीब दो बजे प्रदेश अध्यक्ष बांसी की दलित बस्ती में सुनील कुमार के घर भोजन करेंगे।
शाम करीब चार बजे पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक और फिर जिला पंचायत चुनाव को लेकर अलग से बैठक करेंगे। गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 18 मार्च को सुबह जौनपुर के लिए निकलेंगे।