{"_id":"66c633e37854e844780b2d24","slug":"suv-hits-tempo-eight-students-injured-sultanpur-news-c-103-1-slp1005-117720-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एसयूवी ने टेंपो को मारी टक्कर, आठ छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एसयूवी ने टेंपो को मारी टक्कर, आठ छात्र घायल
Thu, 22 Aug 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
धम्मौर। (सुल्तानपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के रामापुर मोड़ के पास बुधवार दोपहर छात्रों को स्कूल से घर ले जा रहे टेंपो में एसयूवी ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पर बैठे आठ छात्र घायल हो गए। एक छात्र का दाहिना पैर टूट गया जिसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। ओपीडी बंद होने के कारण इमरजेंसी में छात्र का प्राथमिक उपचार किया गया।
रामापुर गांव के पास ही प्राइवेट स्कूल संचालित है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल में छुट्टी हुई जिसके बाद आठ स्कूली बच्चे घर जाने के लिए टेंपो पर बैठे। अलीगंज-धम्मौर रोड पर रामापुर मोड़ के पास जैसे ही टेंपो पहुंचा, सामने से आ रही जल निगम की एसयूवी ने गाड़ी में टक्कर मार दी।
दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद टेंपो में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को टेंपो से बाहर निकाला। हादसे में हाजीपट्टी निवासी छात्र शाहे उमंग को ज्यादा चोट आई है। उसका दाहिना पैर फ्रैक्चर हुआ है। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार कराया गया।
विज्ञापन
चालक भरत लाल व सात अन्य बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं। शाहे उमंग के अलावा अन्य छात्रों को उनके स्वजन घर लेकर चले गए। मौके पर पहुंची डायल 112 के हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि एसयूवी को कब्जे में ले लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानचंद्र शुक्ला ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। घायल बच्चों की जानकारी ली जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।