{"_id":"5da0be3b8ebc3e013549ad25","slug":"suspended-sultanpur-news-lko486323856","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत तरीके से राष्ट्रध्वज फहराने पर प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत तरीके से राष्ट्रध्वज फहराने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। गांधी जयंती पर राष्ट्रध्वज को गलत तरीके से फहराना एक प्रधानाध्यापक को भारी पड़ गया। प्रधानाध्यापक ने गांधी जयंती पर छोटे से डंडे में लगाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था जिसकी सेल्फी सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। बीईओ की जांच रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
लंभुुआ विकास खंड क्षेत्र के कंवरपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामसुख ने गांधी जयंती पर राष्ट्रध्वज फहराने की सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। रामसुख ने राष्ट्रध्वज फहराते हुए जो सेल्फी पोस्ट की थी, उसमें राष्ट्रध्वज एक छोटे से डंडे में लगा था।
झंडा पूरी तरह से फहर नहीं पा रहा था। एक छात्र को राष्ट्रध्वज के ऊपरी सिरे को पकड़कर खड़ा किया गया था। बावजूद इसके राष्ट्रध्वज का निचला सिरा जमीन को छू रहा था। लंभुआ खंड शिक्षा अधिकारी ने तीन अक्तूबर को मामले की जांच कर रिपोर्ट बीएसए को भेजी।
विज्ञापन
इस पर बीएसए कृष्ण कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापक रामसुख को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में रामसुख को ब्लॉक संसाधन केंद्र लंभुआ से संबद्ध किया गया है। मामले में प्रतापपुर कमैैचा बीईओ सतीश कुमार सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है।