{"_id":"619d321de72fd30ef5710d72","slug":"suspected-death-sultanpur-news-lko605797881","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर के घर में संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर के घर में संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के दौलतपुर मजरे हेमनापुर गांव में सोमवार की रात हिस्ट्रीशीटर के घर में संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।
यह घटना बल्दीराय क्षेत्र के दौलतपुर मजरे हेमनापुर निवासी जगनरायन उर्फ जग्गा के घर पर हुई। जग्गा बल्दीराय थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। वह वर्तमान समय में फरार चल रहा है। उसके घर अयोध्या के बीकापुर के मदरहवा गांव निवासी सूरज यादव (25) आता-जाता था। सोमवार की शाम को भी जग्गा के घर सूरज पहुंचा था। उस समय जग्गा की पत्नी विद्यावती (35) घर में बच्चों के साथ मौजूद थी। रात करीब नौ बजे अचानक ग्रामीणों ने जग्गा के घर पर गोली चलने की आवाज सुनी। गोली की आवाज सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सूरज का शव जमीन पर पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था।
घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना पाकर बल्दीराय थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने भी जायजा लिया। थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि सूरज का प्रेम प्रसंग एक महिला से चल रहा था। सोमवार को वह उस महिला से मिलने पहुंचा था। इस दौरान चली गोली लगने से सूरज की मौत हो गई। मृतक के भाई नीरज यादव की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा मामला
हिस्ट्रीशीटर के घर गोली लगने से हुई मौत का मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा है। मृतक के भाई ने तहरीर में गोली लगने से मौत का जिक्र किया है लेकिन हत्या किए जाने का उल्लेख नहीं किया है। गोली युवक की कनपटी पर लगी है लेकिन मरने के बाद भी उसका हाथ जैकेट की जेब में है। युवक के एक रिश्तेदार का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह मृतक को अपनी बुआ का लड़का बताते हुए हत्या की बात कह रहा है। कुछ ग्रामीण भी युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं।