{"_id":"657f3e55bf25bcfb8e0cafc9","slug":"survey-of-golaghat-tedhui-fourlane-started-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-6936-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गोलाघाट-टेढ़ुई फोरलेन का शुरू हुआ सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गोलाघाट-टेढ़ुई फोरलेन का शुरू हुआ सर्वे
Mon, 18 Dec 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोलाघाट से टेढ़ुई फोरलेन के लिए भूमि को चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है। फर्म के कर्मचारियों ने दूरबीन से भूमि को चिह्नित किया। पैमाइश के बाद भूमि का अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होगी।
शासन ने शहर में जाम की समस्या को देखते हुए गोलाघाट से टेढ़ुई तक मार्ग को फोरलेन बनाने की मंजूरी दी है। करीब पौने तीन किमी मार्ग के लिए शासन ने 67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। मंजूरी के बाद लोक निर्माण विभाग ने भूमि को चिह्नित करने का काम एक फर्म को दे दिया।
रविवार को फर्म के कर्मचारियों ने दूरबीन से गोलाघाट से भूमि का चिह्नांकन शुरू कर दिया। दिनभर भूमि के चिह्नांकन का काम चलता रहा। चिह्नित भूमि की रिपोर्ट तहसील को भेजी जाएगी। एक्सईएन संतोषमणि तिवारी ने बताया कि भूमि चिह्नित करके उसकी पैमाइश तहसील से करवाई जाएगी। इसमें अधिकांश आबादी व कुछ भू-स्वामियों की भूमि आ रही है।
विज्ञापन
पैमाइश के बाद जद में आने वाली भूमि का अधिग्रहण राजस्व विभाग से किया जाएगा। जद में आने वाली भूमि का संबंधित किसानों को मुआवजा वितरित करने के बाद ही फोरलेन का निर्माण शुरू हो सकेगा।