फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   surrender of mla

लंभुआ के भाजपा विधायक ने किया सरेंडर, जमानत पर रिहा

Thu, 05 Mar 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
surrender of mla
सुल्तानपुर। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में लंभुआ व कोतवाली देहात थाने में दर्ज मुकदमे में गुरुवार को लंभुआ के भाजपा विधायक देवमणि दुबे ने स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने भाजपा विधायक को नियत तिथि पर उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर रिहा करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।
विज्ञापन

भाजपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में लंभुआ सीट से सूर्यभान पट्टी गांव निवासी देवमणि दुबे को प्रत्याशी बनाया था। उनके खिलाफ 28 जनवरी 2017 को शाहगढ़ कुटीवा में बिना अनुमति के सभा करने के आरोप में फ्लाइंग स्क्वॉयड/नायब तहसीलदार संजय यादव ने आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी देवमणि दुबे और उनके चार नामजद व 30 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ दूसरा मुकदमा तीन फरवरी 2017 को कोतवाली देहात थाने में तत्कालीन एसओ आजाद सिंह केशरी ने दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने आरोप लगाया था कि भाजपा प्रत्याशी ने पार्टी के कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचकर पुलिस कर्मियों धमकाते हुए बवाल किया था। दोनों मुकदमों की सुनवाई स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत की कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने पिछले दिनों अदालत में हाजिर न होने पर भाजपा विधायक देवमणि दुबे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया था। इसी मामले में गुरुवार को विधायक ने स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने भाजपा विधायक को नियत तिथि पर उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर रिहा करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed