फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Summer special train will make travel to Vadodara and Ahmedabad easier

Sultanpur News: समर स्पेशल ट्रेन से आसान होगा वड़ोदरा व अहमदाबाद का सफर

Sat, 13 Apr 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Summer special train will make travel to Vadodara and Ahmedabad easier
सुल्तानपुर। गर्मी में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो समर स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। यह ट्रेनें वड़ोदरा और अहमदाबाद के लिए चलाई जाएंगी। समर स्पेशल ट्रेनों का सुल्तानपुर स्टेशन पर पांच मिनट का स्टापेज होगा।
विज्ञापन



अहमदाबाद-दानापुर डाउन एक्सप्रेस का संचालन 15 अप्रैल से किया जाएगा। 24 जून तक यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद स्टेशन से सुबह 9:10 बजे चलेगी और सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दोपहर 12:15 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन उसी रात 08:30 बजे दानापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं दानापुर-अहमदाबाद अप एक्सप्रेस 16 अप्रैल से 25 जून के बीच प्रत्येक मंगलवार को रात 11:50 बजे दानापुर से चलकर बुधवार सुबह 8:15 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। अहमदाबाद स्टेशन पर यह ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन



वहीं, वड़ोदरा-मऊ डाउन एक्सप्रेस 20 अप्रैल से 29 जून के बीच वड़ोदरा जंक्शन से प्रत्येक शनिवार को शाम सात बजे चलकर रविवार को दोपहर 03:30 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मऊ में रात्रि 08:45 बजे पहुंचेगी। मऊ-वड़ोदरा अप एक्सप्रेस 21 अप्रैल से 30 जून के बीच प्रत्येक रविवार की रात 11:15 बजे मऊ जंक्शन से चलकर सोमवार को सुबह 03:15 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। मंगलवार की रात 12:45 बजे यह ट्रेन वड़ोदरा पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इन ट्रेनों का स्टापेज सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर होने से जिले के यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








11 फेरा लगाएंगी अप व डाउन ट्रेनें
मऊ-वड़ोदरा व दानापुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस अप-डाउन ट्रेनें तय दिनों पर दोनों दिशाओं में 11 फेरा लगाएंगी। इन ट्रेनों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच के अलावा स्लीपर, सामान्य श्रेणी व पैंट्री कार कोच रहेंगे।
- रेखा शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed