फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur youth jumps into Gomti, dies

Sultanpur News: सुल्तानपुर के युवक ने गोमती में लगाई छलांग, मौत

Sun, 24 Nov 2024 03:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 24 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Sultanpur youth jumps into Gomti, dies
लखनऊ। गाेसाईंगंज सीएचसी में बेसिक हेल्थ वर्कर अनूप कुमार मौर्य ने शनिवार तड़के गोमती नदी में छलांग लगा दी। सुबह आठ बजे के करीब नदी में शव उतराता देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस को मौके पर लावारिस कार खड़ी मिली, जो चालू हालत में थी। डैशबार्ड पर लिखा था कि मेरा कमरा पत्नी और भाई की मौजूदगी में खोला जाए। पुलिस ने मछुआरों की मदद से अनूप का शव नदी से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

अनूप कुमार मौर्य मूलरूप से सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थानाक्षेत्र के सैद खानपुर में अयोध्या रोड रूशहा मठिया के रहने वाले थे। लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में चंद्रा पनोरमा अपार्टमेंट में रहते थे। शादी कठौता निवासी नृत्यांजलि के साथ 18 अगस्त 2018 को हुई थी। नृत्यांजलि ऊटी में केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। दो दिन पहले मायके आई थीं। शनिवार को उनकी अनूप से फोन पर बात हुई थी। अनूप ने कहा था कि वह दोस्त से मिलने जा रहा है। मुलाकात के बाद वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




देररात तक अनूप के घर नहीं आने पर नृत्यांजलि ने दोबारा फोन किया। अनूप ने शनिवार को आने की बात कही। शनिवार तड़के पांच बजे अनूप कार से समता मूलक पहुंचे। कार सड़क किनारे खड़ी की और नदी में कूद गए। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक, गोमती पुल पर युवक की कार खड़ी थी। कार नंबर के आधार पर युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों और अनूप के दोस्तों ने शिनाख्त की।
अनूप की कार के डैश बोर्ड पर लिखा था कि उनका सामान उनके भाई को दे दिया जाए। कार से पर्स, दो मोबाइल फोन, डेबिट व क्रेडिट कार्ड समेत अन्य सामान मिले हैं।




परिवार ने की जांच की मांग



अनूप के चाचा राधेश्याम ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अनूप ने आत्महत्या क्यों की, इसकी पड़ताल होनी चहिए। वह पुलिस को तहरीर देकर छानबीन की मांग करेंगे। अनूप की चचेरी बहन की सोमवार को शादी है। अनूप परिवार समेत शादी समारोह में शामिल होने वाले थे। पूरा परिवार इस घटना के बाद से सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed