{"_id":"64fb6f29d2e8b400aa0af4c7","slug":"sultanpur-won-three-volleyball-matches-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-2541-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वॉलीबाल के तीन मुकाबले सुल्तानपुर ने जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वॉलीबाल के तीन मुकाबले सुल्तानपुर ने जीते
Sat, 09 Sep 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मंडलीय माध्यमिक विद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता सोमवार को एमजीएस इंटर कॉलेज के प्रांगण में खेली गई। अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी और सुल्तानपुर की टीमों ने कुल चार वर्गों में हिस्सा लिया। सुल्तानपुर ने चार में से तीन मुकाबले जीते।
सीनियर बालक वर्ग में मंडल के पांचों जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में अयोध्या ने सुल्तानपुर को 15-11 व 15-7 से हराया। सुल्तानपुर की टीम से खुसबेर जमा, अरुण, साकिब और अयोध्या से वीरू वालिया, लकी, मोहम्मद अनस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
सब जूनियर बालक वर्ग में अयोध्या, अंबेडकरनगर, अमेठी और सुल्तानपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में सुल्तानपुर की टीम ने अंबेडकरनगर की टीम को 15-10 व 15-12 से हराया। अंबेडकरनगर से सूरज, नितेश शर्मा, अयान, हर्ष और सुल्तानपुर से रौनक सिंह, सूर्यांश पांडेय, मो. कैफ, राणा प्रताप यादव और आदर्श ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सीनियर बालिका वर्ग में तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में सुल्तानपुर की टीम ने अयोध्या की टीम को 15-8 व 15-10 से हराया। सुल्तानपुर से सुनीता, अनीता, नैंसी, चांदनी, बानो, प्रियांशी, काजल और अयोध्या से अनुष्का, प्रियंका दुबे, सौंदर्य सिंह व ज्योति ने अच्छा प्रदर्शन किया।
सब जूनियर बालिका वर्ग में तीन जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में सुल्तानपुर की टीम ने अंबेडकरनगर की टीम को 15-12 व 15-9 से हराया। सुल्तानपुर से सोनल, सफिया, हाशमी, श्रद्धा तिवारी, चारू गुप्ता, काजल और अंबेडकरनगर से लाडली, सृष्टि, सलोनी का प्रदर्शन अच्छा रहा।
विजयी टीमें 24 सितंबर को मेरठ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी। पिपरी के प्रधानाचार्य राम भवन यादव, जिला खेल सचिव दिलीप सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाए। इस मौके पर राकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार कनौजिया, प्रदीप यादव, रामजीत, दीपक सिंह व डॉ. विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।