{"_id":"5da8a4828ebc3e93b65d6519","slug":"sultanpur-varanasi-four-lane-wark-done-in-two-and-half-month-sultanpur-news-lko4874894157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई माह में पूरा करना होगा सुल्तानपुर-वाराणसी फोर लेन का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई माह में पूरा करना होगा सुल्तानपुर-वाराणसी फोर लेन का कार्य
विज्ञापन
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करते प्रमुख सचिव लोक निर्माण रमेश नितिन गोकर्ण जिलाधिक?
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर-वाराणसी फोर लेन का कार्य कार्यदायी संस्था को ढाई माह में पूरा करना होगा। बृहस्पतिवार को समीक्षा में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग ने एनएचएआई को इसके निर्देश दिए। समीक्षा में दो बाईपास का निर्माण कार्य किसानों की वजह से रुका पाया गया है।
सुल्तानपुर से प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी तक निर्माणाधीन फोरलेन कार्य की जिले में पहुंचे प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण ने समीक्षा की। कार्यदायी संस्था की ओर से धीमा कार्य कराए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। समीक्षा में चांदा व हनुमानगंज बाईपास का कार्य रुका पाए जाने के वजहों की प्रमुख सचिव ने जानकारी ली।
जानकारी के बाद उन्होंने किसानों संबंधित किसानों से वार्ता करके निर्माण का रास्ता साफ कराने का निर्देश प्रशासन को दिया। शहर के समीप पयागीपुर चौराहे का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सुल्तानपुर-वाराणसी फोर लेन का कार्य पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को ढाई माह का समय दिया है। कहा कि दिसंबर 2019 तक हर हाल में कार्य पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने जिले के साथ आजमगढ़, जौनपुर एवं प्रतापगढ़ में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न चैनेजों में भूमि अध्याप्ति एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग के लंबित प्रकरणों का निस्तारण जल्द करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने जिले में शेष कार्यों के बारे में जानकारी दी। बताया कि बाईपास पर मुआवजा राशि अधिक वितरित होने की वजह से वसूली के लिए नोटिस जारी की गई है। इसकी वजह से भू-स्वामियों ने कार्य रोक दिया है। चांदा में करीब सवा दो किमी व हनुमानगंज में करीब सवा दो किमी कब्जा एनएचएआई को दिलाया जाना है। प्रमुख सचिव ने अन्य बाईपास का निर्माण जल्द पूरा कराने का निर्देश एनएचएआई को दिया। बैठक में सभी परियोजना प्रबंधक मौजूद रहे।
सुल्तानपुर से वाराणसी तक निर्माणाधीन फोर लेन करीब 1700 रुपये में बनाया जा रहा है। एनएचएआई की देखरेख में इसका निर्माण गायत्री प्रोजेक्ट कंपनी कर रही है। सुल्तानपुर से वाराणसी तक बनने वाले फोर लेन की लंबाई 139 किमी है। इसमें जिले में तीन बाईपास बनाए गए हैं। हनुमानगंज, लंभुआ व चांदा में बाईपास बनाकर बाजार को छोड़ा गया है। पयागीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।