फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur Utsav for full 11 days

11 दिन चलेगा सुल्तानपुर उत्सव

Mon, 14 Sep 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Sep 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर में कई वर्ष बाद सुल्तानपुर उत्सव का

विज्ञापन
आयोजन किया गया है। प्रशासन की ओर आयोजित उत्सव 11 दिन चलेगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां आएंगी। प्रशासन ने सोमवार को आयोजन समिति के साथ बैठकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शहर में 31 अक्तूबर से लेकर 11 नवंबर तक कई वर्ष बाद सुल्तानुपर उत्सव का आयोजन किया गया है। प्रशासन की ओर से आयोजित उत्सव 11 दिन चलेगा। सभी दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। सोमवार को कलेक्ट्रेट में उत्सव के संबंध में समिति के साथ बैठक करके डीएम अदिति सिंह ने कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। बताया कि पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में 31 अक्तूबर को उत्सव का शुभारंभ कवि सम्मेलन एवं मुशायरे के साथ होगा। इसमें सूबे के साथ दूसरे प्रदेशों के कई ख्याति लब्ध शायर हिस्सा लेंगे।

 एक नवंबर को अवधी संगीत के कार्यक्रम में मशहूर लोक गायक मालिनी अवस्थी हिस्सा लेंगी। दो नवंबर को शाम छह बजे से बॉलीवुड नाइट का कार्यक्रम रखा गया है। इसी तरह से लगातार 11 दिन कार्यक्रम चलेंगे। उत्सव के साथ ही मेले का भी आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न प्रकार के सामानों का प्रदर्शन भी होगा। बैठक में उत्सव के संबंध में सुरक्षा एवं पुलिस बल की तैनाती पर एसपी सोनिया सिंह ने भरोसा दिलाया। समिति के सदस्यों ने अपने अन्य सुझाव दिए। बैठक में डीडीओ हरिशंकर सिंह समेत कई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed