फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: Two sisters returning from a procession were crushed by a truck; eight are in critical condition; f

Sultanpur : शोभयात्रा से लौट रहीं सगी बहनों को ट्रक ने रौंदा, आठ की हालत नाजुक; लाश से लिपटकर रोए परिजन

Thu, 09 Oct 2025 01:26 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 09 Oct 2025 01:26 PM IST
सार

ओदरा गांव के पास विसर्जन शोभा यात्रा देखकर पड़ोसियों के साथ घर लौट रही सगी बहनों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया।

विज्ञापन
Sultanpur: Two sisters returning from a procession were crushed by a truck; eight are in critical condition; f
हादसे के बाद गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के बाईपास पर ओदरा गांव के पास बुधवार रात दुर्गा पूजा महोत्सव की विसर्जन शोभा यात्रा देखकर पड़ोसियों के साथ घर लौट रही सगी बहनों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, आठ अन्य लोग भी ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।   

विज्ञापन


दुर्घटना में मृतक सगी बहनों की पहचान ओदरा निवासी राम करन निषाद की पुत्री सीमा (17) व रीमा (10) के रूप में हुई। उनके साथ घर लौट रहे ओदरा गांव के मंजीत (35), रेखा (20), कुलदीप (18), रिंकू (14), संजनी (10), सावित्री (35), अंतिमा (10) व अंजली (12) घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन




गांव के छोटेलाल निषाद ने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब दो बजे हुई है। सभी लोग दुर्गा पूजा महोत्सव की विसर्जन शोभा यात्रा देखकर घर लौट रहे थे। गांव के निकट से गुजरे बाईपास पर सड़क पार करते समय अचानक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed