फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur shining in Durgapuja Mahotsav

दुर्गापूजा महोत्सव में रातभर जागा शहर

Mon, 26 Oct 2015 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 26 Oct 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन

देवी मां के जयकारे से शहर गुंजायमान हो गया है। पूजा समितियों की ओर से भव्य देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है। सारी रात जागकर श्रद्धालु मां भगवती के भक्ति रस का पान कर रहे हैं। देवी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ महोत्सव की भव्यता को शिखर पर पहुंचा रही है।

विज्ञापन



नवरात्र के बाद से निरंतर दुर्गा पूजा महोत्सव की छटा में कुछ न कुछ अनोखापन देखने को मिलता है। इस बार भी प्रतिमाओं की विशेषता के साथ-साथ पंडालों की भव्यता का दर्शन करने को प्रतिदिन लोगों की संख्या बढ़ रही है। शाम से मां का दर्शन प्रारंभ होता है, जो देर रात तक चलता रहता है। गोलाघाट से पयागीपुर, करौंदिया से ओमनगर, जिला अस्पताल से गभडिय़ा व शेष अन्य स्थानों पर देवी मां के दिव्य स्वरूपों के दर्शन के साथ- भंडारे में प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


 पूजा समिति के पदाधिकारी हर प्रकार से सुबह-शाम व्यवस्था के आयोजन में जुटे हुए हैं। गभडिय़ा स्थित पूजा समिति में विशालकाय गुफा की अनुकृति बनाई गई है जिसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं।   लाइटों के आकर्षक प्रकाश गुफा के वास्तविक स्वरूप का आभास कराते हैं। वहीं श्री विंध्यवासिनी माता पूजा समिति की ओर से सजाए गए पंडाल में असुर वध का जीवंत स्वरूप का चित्रण किया जा रहा है। इसके आयोजन में समिति के अध्यक्ष रामेंद्र कुमार प्रजापति, जय प्रकाश भार्गव, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। शहर के डाकखाने चौराहे पर रविवार की शाम बजरंगी ग्रुप की ओर से देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरण के आयोजन में चंद्र प्रकाश मिश्रा, आशीष पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, अजय मिश्रा आदि लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं नव दुर्गा पूजा समिति रतनपुर की ओर से भी देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राधा-कृष्ण की झांकी, शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया गया। कृष्ण और सुदामा के कई प्रसंगों का नाट्य मंचन भी किया गया। नाट्य मंचन में प्रतापगढ़ से आए कलाकारों की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम में राजेश वर्मा, विक्रम यादव, जितेंद्र यादव, संजय आदि लोग मौजूद रहे। शहर के करौंदिया इलाके में समाजसेवी कृष्ण कुमार उपाध्याय बबलू की ओर से आयोजित चार दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे में रोजाना अलग-अलग प्रसाद बन रहा है। कुड़वार व अन्य ग्रामीणांचलों से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। भंडारे में सुधीर तिवारी, मुरली सेठ, सुरेंद्र तिवारी, राजू सिंह सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed