{"_id":"6ae977176f7530760108f745","slug":"sultanpur-revenue-team-attacked-while-trying-to-stop-illegal-mining-naib-tehsildar-and-two-lekhpal-injured-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमला, नायब तहसीलदार का पैर फ्रैक्चर, दो लेखपाल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमला, नायब तहसीलदार का पैर फ्रैक्चर, दो लेखपाल घायल
Tue, 03 Nov 2026 11:24 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:24 AM IST
सार
सुल्तानपुर में अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर खनन माफियाओं द्वारा किए गए हमले में नायब तहसीलदार का पैर फ्रैक्चर हो गया। साथ ही लेखपालों को बंधक बनाए जाने की भी गंभीर घटना सामने आई है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
माफिया के हमले में नायब तहसीलदार का पैर फ्रैक्चर।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार देर रात अवैध खनन की रोकथाम के लिए गई राजस्व टीम पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। हमले में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो लेखपाल घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने दो लेखपालों को कुछ समय के लिए बंधक भी बनाया था।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सदर धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की एक टीम अवैध खनन की रोकथाम के लिए रामनगर इमलिया गांव पहुंची थी। छापेमारी के दौरान खनन माफिया ने टीम पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान टीम में शामिल लेखपाल कुंवर बृजेश सिंह, सुमित कुमार और अन्य लेखपालों को भी चोटें आईं।

बंधक बनाने और इलाज की जानकारी
हमलावरों पर दो लेखपालों को कुछ समय के लिए बंधक बनाने का भी आरोप है। घायल नायब तहसीलदार और लेखपालों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में कोतवाली नगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन