{"_id":"69a095abcff0f1ab3405d80b","slug":"sultanpur-resident-arbaaz-was-arrested-from-shimla-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-151110-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सुल्तानपुर निवासी अरबाज को शिमला से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सुल्तानपुर निवासी अरबाज को शिमला से किया गिरफ्तार
Fri, 27 Feb 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
केरल के सांसद के सुरेश के साथ आरोपी अरबाज।-स्रोत सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में जिले के युवा कांग्रेस नेता अरबाज खान को दिल्ली पुलिस ने हिमाचल के शिमला के एक होटल से गिरफ्तार किया। बुधवार को हुई इस कार्रवाई की जानकारी मिलते परिवार की चिंता बढ़ गई। उनके पिता फिरोज अहमद व अन्य परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
अरबाज खान चांदा के इंदौली गांव के मूल निवासी है और वर्तमान में शहर के घरहां इलाके में परिवार के साथ रह रहा है। वह युवा कांग्रेस मध्य जोन के प्रदेश उपाध्यक्ष है। जिले के एक कॉलेज में एलएलबी का छात्र भी है। वर्ष 2022 से वह सक्रिय राजनीति में भूमिका हैं। आरोप है कि 20 फरवरी को दिल्ली में एआई समिट के दौरान अरबाज ने अपने साथियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया था।
प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर संबंधित लोगों की तलाश शुरू कर दी थी। कुछ दिन पहले पुलिस टीम जिले में पहुंची और उनके पिता फिरोज अहमद से पूछताछ की थी। फिरोज अहमद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं और वर्ष 2022 में सुल्तानपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
अरबाज के चाचा इरफान खान ने कहा कि उनका प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत था। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया दिल्ली में पूरी की जाएगी।