फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur News : Two accused of gang rape of engineering student arrested in police encounter

Sultanpur News : इंजीनियरिंग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार

Fri, 14 Oct 2022 04:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 Oct 2022 04:09 PM IST
सार

छात्रा के अनुसार एसयूवी सवार एक युवक ने कहा कि वह जयसिंहपुर की ओर जा रहा है। उसे घर तक पहुंचा देगा। युवक के कहने पर छात्रा उस पर बैठ गई थी। इस बीच युवक ने उसका फोन छीनकर स्विच ऑफ कर दिया और वाहन को जंगल में लेकर चला गया था।

विज्ञापन
Sultanpur News : Two accused of gang rape of engineering student arrested in police encounter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंजीनियरिंग की छात्रा से एक हफ्ते पूर्व हुए सामूहिक दुष्कर्म में शामिल दो दरिंदो को पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात मुठभेड में गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एसयूवी, तमंचा और कपड़े भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा लखनऊ में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। सात अक्तूबर को छात्रा लखनऊ से घर आने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन से हिमगिरि एक्सप्रेस पर सवार हुई थी। करीब 7:15 पर जब वह सुल्तानपुर जंक्शन पहुंची तो इसकी सूचना अपने परिजनों को दी थी। रोडवेज बस स्टेशन पहुंचने के बाद घर आने के लिए वह सवारी ढूंढ रही थी। इसी बीच एक एसयूवी उसे दिखी थी, जिस पर दो लोग सवार थे।
विज्ञापन


छात्रा के अनुसार एसयूवी सवार एक युवक ने कहा कि वह जयसिंहपुर की ओर जा रहा है। उसे घर तक पहुंचा देगा। युवक के कहने पर छात्रा उस पर बैठ गई थी। वाहन इटकौली से होते हुए पदारथपुर गांव के जंगल के पास पहुंचा था। इस बीच उसपर बैठे युवक ने उसका फोन छीनकर स्विच ऑफ कर दिया और वाहन को जंगल में लेकर चला गया था। एसयूवी सवार युवक और चालक ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। छात्रा ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई भी की थी। दुष्कर्म के बाद आरोपी छात्रा को जयसिंहपुर नहर पुलिया के पास छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने आठ अक्तूबर को छात्रा की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सोमेन बर्मा ने घटना के खुलासे के लिए सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की थी। विवेचना के दौरान सूरज पांडेय और रंजीत उपाध्याय निवासीगण जलालपुर थाना कादीपुर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि घटना स्थल पर ही दुष्कर्म के दौरान पहने हुए कपड़े रखे हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर पदारथपुर बाग के पास लेकर पहुंची। पुलिस के अनुसार छुपाकर रखे गए तमंचे से रंजीत उपाध्याय ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने फायरिंग से बचते हुए फायर किया तो रंजीत के पैर में गोली लग गई। पुलिस रंजीत को सीएचसी जयसिंहपुर में भर्ती कराया है। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि घटना में प्रयुक्त एसयूवी, तमंचा और कपड़े बरामद हुए हैं। इसके साथ ही बहुत सारे फोरेंसिक व डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed