फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: Mother and son killed in horrific road accident, high-speed car rams into parked truck from behind

Sultanpur: भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, खड़े ट्रक में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार

Fri, 13 Feb 2026 07:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Feb 2026 07:08 PM IST
सार

सुल्तानुर के वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है। सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ।

विज्ञापन
Sultanpur: Mother and son killed in horrific road accident, high-speed car rams into parked truck from behind
हाईवे पर हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार भोर में हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। वाराणसी जा रही कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना लंभुआ के मदनपुर पनियार स्थित पेट्रोल पंप के सामने सुबह साढ़े चार बजे हुई।

विज्ञापन


बलिया जिले के अमहर दक्षिण पट्टी माधवपुर, रसड़ा निवासी बेबी मसीह (45) पत्नी स्व. जगदीश मसीह अपने पुत्र अर्पित कुमार (20), पुत्री संजू (27) व वाराणसी के सारनाथ, राजघाट निवासी अमृता (40) के साथ शुक्रवार भोर कार से वाराणसी जा रही थीं। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में थी। तभी आगे चल रहे ट्रक में कार पीछे से जा घुसी। ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर बेबी मसीह व उनके पुत्र अर्पित कुमार को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

वहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। संजू और अमृता को सामान्य चोटें आई हैं। परिजनों के अनुसार परिवार इन दिनों ननिहाल में रह रहा था, जबकि मूल निवास बिहार के मुजफ्फरपुर में है। दुर्घटनाग्रस्त कार के साथ एक अन्य कार भी चल रही थी।

उसमें भी परिवार के कुछ अन्य सदस्य सवार थे। जौनपुर पहुंचने पर उन्हें हादसे का पता चला। वह सभी सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। चालक ट्रक लेकर कहीं भाग गया है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस की रेलिंग तोड़कर बेकाबू बस गिरी, छह यात्री घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ताजुद्दीनपुर के पास बृहस्पतिवार रात बिहार के यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित हो गई। बेकाबू बस एक्सप्रेस वे की रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में गिर गई। दुर्घटना में बस सवार करीब 40 यात्रियों में से बिहार निवासी कारी (45), दिया देवी (36), रंजीत (29), रागिनी (25), रेनु देवी (37) व बिजली यादव को मामूली चोट लगी।

यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी ने बताया कि सभी यात्रियों को सकुशल बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई है। दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed