Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur got second place in Karate Championship

Sultanpur News: कराटे चैंपियनशिप में सुल्तानपुर को मिला दूसरा स्थान

Wed, 01 Oct 2025 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sultanpur got second place in Karate Championship
अयोध्या में कराटे चैंपियन​शिप में ट्रॉफी के साथ मौजूद जिले के ​खिलाड़ी। - फोटो : अयोध्या में कराटे चैंपियन​शिप में ट्रॉफी के साथ मौजूद जिले के ​खिलाड़ी।
सुल्तानपुर। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ अयोध्या की ओर से गत रविवार को अयोध्या के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित स्टेट लेवल ओपन कराटे चैंपियनशिप में जिले को दूसरा स्थान मिला है। इसमें 12 जिलों की टीम ने प्रतिभाग किया। ओवर ऑल चैंपियनशिप में जीत का खिताब अयोध्या को मिला, जबकि दूसरे स्थान पर सुल्तानपुर की टीम रही। कराटे संघ के सचिव गिरिजा शंकर पांडेय ने बताया कि चैंपियनशिप में जिले के 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सानिध्य को स्वर्ण पदक मिला। जूही, विभा, अपेक्षा, राहुल राज पटेल को रजत पदक मिला। शिवा यादव, जिया, प्रत्युष, अविरल कांत, अनुलव कांत, दीक्षा, हर्षिता, देवांश, विराट, अयान सिंह, शौर्य, दीपांशु को कांस्य पदक मिला। जिले की टीम दूसरे स्थान पर रही। खिलाड़ियों की सफलता पर प्रशांत सिंह, बिंदू श्रीवास्तव, कोमल अभिनव पांडेय ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed