फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur came seventh in Nipun

Sultanpur News: निपुण में सातवें स्थान पर आया सुल्तानपुर

Tue, 13 Feb 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 13 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sultanpur came seventh in Nipun
सुल्तानपुर। निपुण पोर्टल पर जारी सूची में जिले को प्रदेश में सातवां स्थान मिला है। दिसंबर 2023 में डायट के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने जिले के 1147 परिषदीय विद्यालयों में जाकर कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का आकलन किया था। आकलन सूची में 618 विद्यालयों के बच्चे भाषा व गणित में निपुण पाए गए।
विज्ञापन


निपुण पटल प्रभारी डीसी अपेक्षा त्रिपाठी ने बताया कि 28 जनवरी को निपुण पोर्टल पर प्रदेश के सभी जिलों के परिषदीय विद्यालयों के आकलन की सूची जारी हुई। इसमें जिले के 54 फीसदी परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भाषा व गणित में निपुण पाए गए।
विज्ञापन


आकलन के दौरान विद्यालयों में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने कक्षा एक के बच्चों से भाषा में दो अक्षर के पांच सरल शब्द व गणित में एक अंकीय जोड़ व घटाव के सवाल किए थे। वहीं कक्षा दो के बच्चों से एक मिनट में 45 शब्दों को पढ़ने के लिए कहा गया। गणित में संख्या 99 तक जोड़ व दो अंकीय घटाव संबंधी प्रश्न किए गए। तीसरी कक्षा के बच्चों से भाषा में 60 शब्द प्रति मिनट पढ़ने को कहा गया जबकि गणित में संख्या 999 तक जोड़ व तीन अंकीय घटाव के प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



75 फीसदी सही जवाब देने पर माना गया निपुण
सरकार द्वारा 2025-26 तक सभी परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को निपुण बनाने का लक्ष्य रखा है। भाषा व गणित में बच्चे अगर 75 फीसदी सवालों के सही जवाब देते हैं तो उनको निपुण श्रेणी में रखा जाता है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में 618 विद्यालयों के बच्चे निपुण बन गए हैं। बाकी विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर 2025 से पहले निपुण बनाया जाएगा।



कासगंज प्रथम व प्रयागराज को मिला आठवां स्थान
प्रादेशिक निपुण सूची में कासगंज प्रथम व महोबा द्वितीय स्थान पर रहा जबकि हमीरपुर तीसरे, मथुरा चौथे, अंबेडकरनगर पांचवें, अलीगढ़ छठवें व सुल्तानपुर सातवें स्थान पर रहा। प्रयागराज निपुण सूची में आठवें स्थान पर रहा। फर्रुखाबाद नौवें व जौनपुर दसवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed