फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur bullion robbery case: STF nabs reward-winning dacoit Ankit Yadav, two criminals killed in encounter

सुल्तानपुर सराफा डकैती कांड: इनामी डकैत अंकित यादव को एसटीएफ ने दबोचा, दो बदमाश मुठभेड़ में हो चुके हैं ढेर

Tue, 29 Oct 2024 08:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 29 Oct 2024 08:10 AM IST
सार

Sultanpur robbery case: अंकित यादव को सोमवार देर रात प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।अंकित के पास से 755 ग्राम चांदी और 2800 रूपये बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Sultanpur bullion robbery case: STF nabs reward-winning dacoit Ankit Yadav, two criminals killed in encounter
डकैती की सीसीटीवी फुटेज की एक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 सराफा डकैती कांड में शामिल एक लाख के इनामी डकैत अंकित यादव को एसटीएफ ने पकड़ लिया है। 28 अगस्त को डकैती हुई थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। अब इस कांड में शामिल सिर्फ दो नामजद आरोपी अरबाज और फुरकान की गिरफ्तारी ही शेष बची है। दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर हो चुके हैं और नौ जेल में है।

विज्ञापन


इनामी डकैत अंकित यादव को सोमवार रात प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है, जिसे पुलिस लगभग दो माह से तलाश कर रही थी। अंकित के पास से 755 ग्राम चांदी और 2800 रूपये बरामद किया गया है। शहर के ठठेरी बाजार में भरत जी सराफ की दुकान में 28 अगस्त को दिनदहाड़े डकैती पड़ी थी, जिसमें अंकित यादव, मंगेश यादव, अरबाज, फुरकान और अनुज प्रताप सिंह शामिल थे। 
विज्ञापन


ये पांचों दुकान में घुसे थे और डकैती करके भाग निकले थे। इस वारदात में कुल 15 बदमाश शामिल थे, जिनमें 14 के नाम जांच के दौरान सामने आ गए थे। इनमें से डकैती का मास्टरमाइंड विपिन सिंह दूसरे केस में रायबरेली कोर्ट में सरेंडर करके पहले ही जेल चला गया था। उसको रिमांड लेकर पुलिस ने पूछताछ की, जिसके बाद उसके अलावा आठ और बदमाशों को जेल भेजा गया। दुकान में घुसकर डकैती करने वाले मंगेश यादव और अनुज प्रताप सिंह को एसटीएफ ने पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान से लूटा गया सारा माल भी बरामद कर लिया गया था, लेकिन अंकित यादव, अरबाज और फुरकान अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर थे। सोमवार को एसटीएफ ने अंकित यादव को भी दबोच लिया। अंकित प्रतापगढ़ के हरिपुरा थाना आसपुर देवसरा का रहने वाला है।


 बताया जा रहा है कि अंकित को प्रयागराज जनपद से पकड़ा गया है। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि अंकित, अरबाज और फुरकान पर एक-एक लाख का इनाम घोषित है। जो डकैत पकड़े नहीं गए हैं, उनकी तलाश में टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed