फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur Accident: Four killed in a collision between a container and a car on Purvanchal Expressway

Sultanpur Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर और बीएमडब्ल्यू में भीषण टक्कर, चार की मौत

Fri, 14 Oct 2022 06:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 Oct 2022 06:46 PM IST
सार

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कंटेनर का अगला हिस्सा टूटकर दूर जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार बिहार के रहने वाले हैं। तीन मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि एक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Sultanpur Accident: Four killed in a collision between a container and a car on Purvanchal Expressway
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कंटेनर और कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर बाद भीषण हादसा हो गया। कंटेनर और बीएमडब्ल्यू कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौेके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर का चालक फरार हो गया। कार सवार बिहार के रहने वाले हैं। तीन मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि एक शव की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना के बाद डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच की।

विज्ञापन


पिछले छह अक्तूबर की रात हलियापुर के पास माइल स्टोन 83 किमी. पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अचानक धंस गया था। यूपीडा ने गड्ढे को भरवाकर उधर से बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया था। तब से एक ही लेन से अप और डाउन दोनों वाहनों को निकाला जा रहा था। शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एक कंटेनर अपने दाहिने की लेन से निकल रहा था। इसी बीच सामने से आ रही बीएमडब्ल्यू कार से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कंटेनर का अगला हिस्सा टूटकर दूर जा गिरा। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएम रवीश गुप्ता, एसपी सोमेन बर्मा, एसडीएम वंदना पांडेय, सीओ बल्दीराय राजाराम चौधरी, यूपीडा के कंट्रोल रूम प्रभारी ओपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। कार में मिले मोबाइल व कागजात के आधार पर शवों की शिनाख्त आनंद प्रकाश (35) पुत्र डॉ. निर्मल सिंह निवासी डेहरी ओनसोन बिहार, अखिलेश सिंह (35) पुत्र अज्ञात निवासी औरंगाबाद बिहार, दीपक कुमार (37) पुत्र अज्ञात निवासी औरंगाबाद बिहार के रूप में हुई जबकि एक शव की पहचान नहीं हो सकी। डीएम ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार मालिक जिंदल पब्लिक स्कूल ताली रिवनी मझानी रानीखेत अलमोडा उतराखंड का है। ये सभी बिहार से दिल्ली अपने दोस्त के यहां जा रहे थे। कंटेनर मालिक कयूम पुत्र आयुब निवासी मोहल्ला मनिहारन निकट राजा मस्जिद थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की वजह तेज रफ्तारः डीएम
सुल्तानपुर। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे डीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि बीएमडब्ल्यू कार की रफ्तार काफी तेज थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। यूपीडा के कंट्रोल रूम प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

कंटेनर के पशु तस्करी में शामिल होने के संकेत
हादसे के बाद अधिकारियों ने कंटेनर का ताला खुलवाकर जांच की। जांच में पाया गया कि उसके अंदर मवेशियों को लादने के लिए पटरा लगाया गया था। पशु तस्कर इसी तरह से मवेशियों को लादकर गैंर प्रांत ले जाते हैं।


कंटेनर से कूदकर पैदल ही भागते दिखे तीन लोग
दुर्घटना के बाद कंटेनर से तीन लोग कूद कर हलियापुर की ओर पैदल ही भागते देखे गए। दुर्घटना के वक्त मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना स्थल की जांच करने पहुंचे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जानकारी के बाद हलियापुर थाने की पुलिस ने क्षेत्र में भागने वाले लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed