फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sugarcane will be purchased at the government-fixed rate... The protest ended after 28 hours

Sultanpur News: सरकारी दर पर ही होगी गन्ना खरीदी...28 घंटे बाद आंदोलन खत्म

Thu, 05 Feb 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 05 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane will be purchased at the government-fixed rate... The protest ended after 28 hours
किसान सहकारी चीनी मिल के गन्ना यार्ड में तौल कांटे की चेकिंग करते अ​धिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर।
विज्ञापन

किसानों की नारेबाजी, नोकझोंक और अधिकारियों के साथ 28 घंटे चली लंबी तकरार के बाद किसानों पर राहत बरसी है। अब किसानों से सरकारी दर 400 रुपये प्रति क्विंटल पर ही गन्ना खरीद होगी और गन्ने की तौल सहकारी चीनी मिल में ही होगी। भाड़ा खर्च के नाम पर किसानों से कटौती नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं, करीब 3.68 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया। इस घोषणा के बाद किसानों का आंदोलन खत्म हुआ। बृहस्पतिवार सुबह से गन्ने की तौल शुरू कर दी गई, जो रात नौ बजे तक चली। आंदोलन खत्म होने के बाद मिल प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

किसान सहकारी चीनी मिल में मंगलवार शाम छह बजे से किसानों का आंदोलन शुरू हुआ था। बुधवार को दूसरे दिन किसानों को समझाने के लिए अधिकारियों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक बात नहीं बन सकी। मिल में गन्ना बेचने के लिए आए किसान ठंड में ही विरोध प्रदर्शन पर डटे रहे।
विज्ञापन

बुधवार देर रात करीब 8:00 बजे जॉइंट केन कमिश्नर डॉ. आरसी पाठक, जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव, सहकारी चीनी मिल की जीएम अंजली गंगवार, महाप्रबंधक गन्ना हैदरगढ़ धर्मेश मल्होत्रा, रीजनल हेड एसएन पांडेय, संचालक मंडल के उपसभापति प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह और किसानों के बीच लंबी बैठक चली। गन्ने के मूल्य और अन्य मांगों को लेकर हैदरगढ़ चीनी मिल के अधिकारियों व किसानों के बीच काफी बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक बेनतीजा होते देख सहकारी चीनी मिल की जीएम अंजली गंगवार ने प्रबंध निदेशक लखनऊ ईशा दुहान को मामले से अवगत कराया। प्रबंध निदेशक की दखल के बाद किसानों के गन्ने की खरीद के लिए 400 रुपये प्रति क्विंटल दाम तय किया गया। यही नहीं, चीनी मिल से जुड़े किसानों ने जितनी प्रजाति के गन्ने की बोआई की है, सभी का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल बेचे जाने पर सहमति बनी।
बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से किसान सहकारी चीनी मिल के गन्ना यार्ड में हैदरगढ़ चीनी मिल से आए तौल कांटे को स्थापित किया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में गन्ने की तौल शुरू करा दी गई।
--
3.68 करोड़ रुपये का हुआ भुगतान



चीनी मिल पर किसानों के धरना-प्रदर्शन के बाद मिल प्रशासन बैकफुट पर आ गया। अभी तक किसानों को फूटी कौड़ी भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिल बुधवार को 3.68 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों के खाते में भेज दिया। यह भुगतान 12 से 23 दिसंबर तक की गन्ने की अपूर्ति पर किया गया है। अब भी चीनी मिल पर गन्ना किसानों का तकरीबन 15 करोड़ रुपये बकाया है।
-
मिल बंदी पर बोले किसान

किसान सहकारी चीनी मिल में पांच दिनों से गन्ना तौल कराने आए किसानों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। सोनारा गांव निवासी किसान रामसिंह पटेल ने बताया कि छह दिन पूर्व चीनी मिल पर गन्ना लेकर आए थे। मिल के अचानक बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
बलरामऊ गांव निवासी तफसील अहमद ने कहा कि मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने चीनी मिल का बंटाधार कर दिया। अब हैदरगढ़ आवंटित चीनी मिल को गन्ने की तौल कराने के बाद राहत मिली है।
गन्ना किसान अमित वर्मा कहते हैं कि पांच दिन से चीनी मिल पर गन्ना लेकर आए हैं। अभी तक तौल नहीं हो सकी है। जैशराज पाल ने बताया कि तौल की गति काफी धीमी होने से परेशानी हो रही है। चीनी मिल पर कम से कम दो तौल कांटे की जरूरत है।



हैदरगढ़
भेजा जा रहा किसानों का गन्ना


गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। चीनी मिल के गन्ना यार्ड में किसानों के गन्ने की तौल कराकर हैदरगढ़ चीनी मिल में पेराई के लिए भेजा जा रहा है।
अंजली गंगवार, महाप्रबंधक सहकारी चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article