फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sugar mill

सॉफ्ट टूटने से 10 घंटे बंद रही किसान सहकारी चीनी मिल

Sat, 15 Jan 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
sugar mill
किसान सहकारी चीनी मिल। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले की किसान सहकारी चीनी मिल एक बार फिर एलीवेटर सॉफ्ट के टूटने से बंद हो गई। मिल के बंद होते ही मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यार्ड में गन्ना ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 10 घंटे बाद मिल में गन्ने की पेराई शुरू हुई।
विज्ञापन

जर्जर संयंत्रों के सहारे चल रही चीनी मिल में बार-बार खराबी से गन्ना किसानों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की शाम को एलीवेटर का सॉफ्ट टूटने से चीनी मिल में गन्ने की पेराई बंद हो गई। पेराई बंद होते ही मिल में अफरा-तफरी मच गई। मिल कर्मियों ने इसकी सूचना प्रधान प्रबंधक को दी। सूचना पर पहुंचें प्रधान प्रबंधक ने मौके पर इंजीनियरों को बुलाकर सॉफ्ट बदलने का निर्देश दिया। कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार की भोर करीब तीन बजे एलीवेटर का सॉफ्ट बदला जा सका। खराबी से करीब 10 घंटे तक गन्ने की पेराई बंद रही। यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं। जर्जर संयंत्रों के सहारे संचालित चीनी मिल इस पेराई सत्र में अभी तक 22 बार बंद हो चुकी है। मिल के चीफ केमिस्ट एके सोनकर ने बताया कि कल-पुर्जे पुराने होने की वजह से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed