{"_id":"58386f514f1c1b663a13bad3","slug":"sugar-mill-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सहकारी चीनी मिल का चक्का डोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सहकारी चीनी मिल का चक्का डोला
Amarujala Bureau
Updated Fri, 25 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
किसान खुश, लक्ष्य निर्धारित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल के शुभारंभ के पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच करीब 12 बजे जिलाधिकारी एस.राजलिंगम, जीएम केपी शुक्ल, मिल के उपाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व सपा जिलाध्यक्ष प्रो. रामसहाय यादव ने हवन-पूजन किया।
विज्ञापन
डीएम ने पहली तौल ट्रैक्टर से गन्ना लेकर आए जयसिंहपुर ब्लॉक के धनऊडीह गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्मा की कराई। दूसरी तौल सेवई गांव के अनिल सिंह के गन्ने की कराई गई। दोनों किसानों को बाल्टी व गमछा दिया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे की तौल को देखकर जानकारी ली। इसके बाद डीएम ने जीएम केपी शुक्ल, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, मिल उपाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह व सपा जिलाध्यक्ष प्रो. रामसहाय यादव के साथ मशीन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। गन्ना की उपलब्धता नहीं होने से पेराई सत्र का शुभारंभ होने के बाद पेराई शुरू नहीं हो सकी। किसानों का कहना है कि चीनी मिल में पेराई शुरू होने में करीब सप्ताह भर से ज्यादा का समय लगेगा।
विज्ञापन