फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sugar mill started 50 hours later

50 घंटे बाद डोला चीनी मिल का पहिया

Sun, 15 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill started 50 hours later
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की पेराई करीब 50 घंटे बाद रविवार देर शाम शुरू हो गई। बीते शुक्रवार को पर्याप्त मात्रा में गन्ना नहीं पहुंचने से पेराई बंद हो गई थी। रविवार की देर शाम पर्याप्त मात्रा में गन्ना पहुंचने के बाद पेराई शुरू करा दी गई। चीनी मिल में पेराई कार्य शुरू हो जाने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल में शुक्रवार को टरबाइन का मोटर फुंक जाने के कारण गन्ने की पेराई बंद हो गई थी। उसी दिन दोपहर बाद करीब दो बजे मोटर ठीक कराए जाने के बाद पेराई शुरू कराई गई। करीब दो घंटे तक पेराई होने के बाद गन्ना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

चीनी मिल में पर्याप्त मात्रा में गन्ना नहीं होने की वजह से नो-केन में मिल बंद कर दी गई थी। बताया गया कि बारिश के कारण किसान अपना गन्ना मिल नहीं पहुंचा सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने की पेराई का कार्य ठप होने से किसान परेशान हो गए थे। चीनी मिल के जीएम रामजी सिंह ने बताया कि बरसात की वजह से शुक्रवार की शाम से गन्ना नहीं पहुंच रहा था।

नोकेन की वजह से गन्ने की पेराई का कार्य ठप हो गया था। करीब 50 घंटे के बाद रविवार की देर शाम पर्याप्त मात्रा में गन्ना पहुंच गया। इसके बाद चीनी मिल में पेराई का कार्य शुरू कराया गया है। चीनी मिल में 12,500 क्विंटल प्रतिदिन गन्ना पेराई की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed