{"_id":"581233214f1c1b3924bc4763","slug":"sugar-mill-employee-stage-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल कर्मियों ने दिया धरना
Amarujala Bureau
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मियों ने वेतन भत्ता व ग्रेच्युटी नहीं मिलने के विरोध में बृहस्पतिवार को धरना दिया। कर्मचारियों के धरने से मिल में मेंटीनेंस का कार्य ठप रहा।
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल में करीब 375 कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों को मई 2016 से अभी तक वेतन नहीं मिल सका है। वर्ष 2014-15 व 2015-16 का बोनस व सीजनल कर्मचारियों का प्रतिधारण भत्ता का भुगतान नहीं किया गया है। सेवानिवृत हो चुके कर्मचारियों की ग्रेच्युटी भी नहीं मिली है। कर्मचारियों ने कई बार मिल के जीएम से भुगतान की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसे लेकर बृहस्पतिवार को पूर्वांचल किसान सहकारी चीनी मिल मजदूर संघ के तत्वावधान में मिल के कर्मचारियों ने गेट के पास धरना शुरू कर दिया। धरने की जानकारी पाकर पहुंचे जीएम केपी शुक्ल ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी नहीं मानें।
विज्ञापन
कर्मचारियों के धरने से मिल में चल रहा मेंटीनेंस का कार्य ठप हो गया है। धरने में संघ के अध्यक्ष शकील अहमद, महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी, डीजी पांडेय, प्रेमनाथ सिंह, श्याम बहादुर सिंह, अरविंद तिवारी समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।