{"_id":"587a57d24f1c1b577fbabfed","slug":"sugar-mill-crushing-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में पेराई ठप, किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल में पेराई ठप, किसानों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सहकारी चीनी मिल में शुक्रवार रात में गन्ना की पेराई बंद कर दी गई। गन्ना देने आए किसानों की गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मिल के अंदर कर लिया गया। पेराई बंद होने से किसानों ने हंगामा किया। मिल प्रबंधन ने रविवार की रात में गन्ना पेराई शुरू होने की उम्मीद जताई है।
जिलेेे की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल के लिए इस बार 15 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई का लक्ष्य दिया गया है। आए दिन तकनीकी खराबी से मिल में गन्ना की पेराई बाधित हो रही है। लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक मिल में चार लाख 35 क्विंटल गन्ना की पेराई हुई है।
बीते कई दिनों से मिल में गन्ना की पेराई सही ढंग से नहीं हो पा रही थी। इसको देखते हुए मिल प्रबंधन ने पेराई बंद कराकर मिल की साफ-सफाई कराने का निर्णय लिया था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे से मिल में गन्ना की पेराई बंद करा दी गई।
विज्ञापन
मिल यार्ड में गन्ना देने आए किसानों की गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मिल परिसर के अंदर खड़ा करा लिया। किसानों से गन्ना तौले बिना ही वापस जाने को कहा और पेराई शुरू होने पर तौल करने की बात कही गई। इसके विरोध में किसानों ने हंगामा शुुुुरू कर दिया।
पेराई बंद होने से कड़ाके की ठंड में किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, मिल के कर्मचारी और तकनीकी स्टाफ शुक्रवार रात से लेकर शनिवार को दिनभर मिल की सफाई करने में जुटे रहे है।
चीनी मिल के जीएम केपी शुक्ल ने बताया कि कई दिनों से चीनी मिल में गन्ना की पेराई सही ढंग से नहीं हो पा रही थी। गन्ना की पेराई में गति लाने के लिए मिल की साफ-सफाई कराई जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि रविवार रात में गन्ना पेराई शुरू हो जाएगी।