फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sugar mill closed after crushing 5.36 lakh quintals of sugarcane

Sultanpur News: 5.36 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर बंद हुई चीनी मिल

Sat, 22 Feb 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill closed after crushing 5.36 lakh quintals of sugarcane
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल के वर्तमान पेराई सत्र का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान चीनी मिल में पांच लाख 36 हजार छह 650 क्विंटल गन्ने की पेराई की गई और 41 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया। इस बार चीनी मिल का पेराई सत्र मात्र 70 दिन ही चल सका। पिछले साल की तुलना में इस बार तीन लाख क्विंटल गन्ना पेराई कम हो गई।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल का शुभारंभ 12 दिसंबर को किया गया था। वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिल करीब 160 घंटे तक तकनीकी खराबी व गन्ने के अभाव में बंद रही। चीनी मिल ने वर्तमान पेराई सत्र में 19 करोड़ 83 लाख 61 हजार रुपये का गन्ना खरीदा। इसके सापेक्ष 13 करोड़ 25 लाख 61 हजार रुपये का भुगतान किसानों का कर दिया गया है। प्रधान प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद के अनुसार शेष भुगतान के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

चार गन्ना क्रय केंद्रों के बाहर होने से पेराई पर पड़ा प्रभाव
द्वारिकागंज। चीनी मिल से संबद्ध चार गन्ना क्रय केंद्रों के बाहर होने से चीनी मिल पर प्रभाव पड़ा। धनपतगंज और पटना गन्ना क्रय केंद्र को शासन ने मोतीनगर मसौधा अयोध्या और सेमरी व विरसिंहपुर गन्ना क्रय केंद्रों को मिझौड़ा चीनी मिल अंबेडकर नगर से संबद्ध कर दिया था। करीब 900 हेक्टेयर गन्ने का रकबा कम हो गया। नतीजा यह हुआ कि चीनी मिल पिछले वर्ष की तुलना में कम गन्ने की पेराई कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed