फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sudanese got relief from CJM court

कोर्ट ने दिए सूडानियों के पासपोर्ट व अन्य सामान रिलीज करने के आदेश

Sat, 06 Jun 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Sudanese got relief from CJM court
सुल्तानपुर। वीजा अधिनियम के उल्लंघन करने के आरोपों से घिरे दस सूडानियों के जब्त पासपोर्ट व अन्य सामान सीजेएम हरीश कुमार ने रिलीज करने के आदेश दिए हैं। सूडानियों के अधिवक्ता अजीजुर्रहमान व बृजेश श्रीवास्तव ने पासपोर्ट समेत अन्य सामान रिलीज करने के संबंध में अदालत में पक्ष रखा।
विज्ञापन

अभियोजन व बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद सीजेएम ने पासपोर्ट समेत अन्य सामान रिलीज करने का आदेश दिया। इसके पहले लॉकडाउन व जारी निर्देशों को लेकर बने नियमों को तोड़ने के आरोप में सूडानियों व उनके सात साथियों को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन

सूडानियों के विदेशी अधिनियम से जुड़े मामले में पिछली 20 मई को ही रिहाई हो चुकी है। जेल से रिहाई होने के बाद भी पासपोर्ट जब्त होने व अन्य विधिक कारणों के चलते उन्हें अपने देश लौटने समेत अन्य कार्यों में बाधा आ रही थी। अब पासपोर्ट आदि रिलीज हो जाने पर आवश्यक शर्तों को पूरा करते ही सूडानियो की स्वदेश वापसी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed