{"_id":"5984a4344f1c1bad128b4ba2","slug":"substation-out-of-order-power-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी अंधेरे में रही 75 हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी अंधेरे में रही 75 हजार आबादी
Amarujala Bureau
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
गर्मी में परेशान रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई वर्षों से ट्रिपिंग के शिकार ग्रामीण क्षेत्र के तीन उपकेंद्र लगातार दूसरे दिन भी बंद रहे। वितरण खंड दो के तीनों उपकेंद्र शुक्रवार को भी सुबह नौ बजे से लेकर शाम करीब सात बजे तक बंद रहे। रामगंज, गारवपुर व शिवगढ़ उपकेंद्र एक साथ लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से लोगों को दिन में बिजली के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। इन उपकेंद्रों से जुड़ी करीब 75 हजार आबादी दूसरे दिन भी परेशान रही। भीषण उमस के बीच लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
मरम्मत के लिए उपकेंद्र बंद करके कार्य कराने वाले कंपनी के इंजीनियर दूसरे दिन भी कार्य पूरा नहीं कर सके। अवर अभियंता के मुताबिक ट्रिपिंग की समस्या को देखते हुए तीनों उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि की जा रही है। क्षमतावृद्धि के लिए उपकेंद्र को सुबह से शाम तक बंद किया गया था। क्षमता वृद्धि में बड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। अवर अभियंता सियाराम यादव ने बताया कि शनिवार को भी तीनों उपकेंद्र बंद रखा जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक तीनों उपकेंद्रों को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन