फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Staged the slaying of Tadaka, the flower garden episode, and the bow-breaking ceremony

Sultanpur News: ताड़का वध, फुलवारी और धनुषयज्ञ का किया मंचन

Sat, 24 Oct 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 24 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Staged the slaying of Tadaka, the flower garden episode, and the bow-breaking ceremony
(कार्यक्रम की खबर)
विज्ञापन

करौंदीकला। क्षेत्र के बांगरकला में बृहस्पतिवार रात रामलीला का मंचन किया गया। इसमें ताड़का वध, फुलवारी और धनुषयज्ञ की लीलाएं दिखाई गईं। मंचन के दौरान ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ में बाधा डाल रही ताड़का का भगवान श्रीराम ने वध किया। इस प्रसंग पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। फुलवारी में सीता और राम के प्रथम मिलन के दृश्य ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। लीला का मुख्य आकर्षण धनुषयज्ञ रहा। राजा जनक के दरबार में भगवान राम ने विशाल शिव धनुष तोड़ा। इसके बाद पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला समिति ने बताया कि शुक्रवार रात परशुराम संवाद और श्रीराम-सीता विवाह उत्सव का मंचन होगा। इस मौके पर राजू सिंह, आशाराम वर्मा, अमित मिश्रा, चंद्रदेव मिश्रा, विवेक सिंह, अमरनाथ सिंह और प्रियम सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed