फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Subsidies for Horticulture Schemes Now Directly into Farmers' Accounts

Sultanpur News: बागवानी योजनाओं का अनुदान अब सीधे किसानों के खातों में

Fri, 15 May 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 15 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Subsidies for Horticulture Schemes Now Directly into Farmers' Accounts
सुल्तानपुर। जिले के किसानों के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत डिजिटल माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब केला, आम, मसाला और सब्जी उत्पादन से जुड़ी योजनाओं का अनुदान सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन के लिए जनपद, नाम, आधार संख्या और मोबाइल नंबर से प्राप्त कोड द्वारा प्रवेश करना होगा। फिर आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी की जानकारी प्रविष्ट करनी होगी। बैंक खाता संख्या स्पष्ट रूप से दर्ज करना अनिवार्य है। किसान टमाटर, फूलगोभी, लौकी, करेला, तरोई, खीरा और बैंगन जैसी सब्जियों की खेती पर भी अनुदान पा सकेंगे। पंजीकरण के बाद आवश्यक दस्तावेज जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में जमा करने होंगे। सत्यापन के बाद अनुदान राशि किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed