फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sub-center closed for three hours, affects 50,000 residents of city

Sultanpur News: तीन घंटे बंद रहा उपकेंद्र, शहर की 50 हजार आबादी प्रभावित

Mon, 14 Jul 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sub-center closed for three hours, affects 50,000 residents of city
सुल्तानपुर। पयागीपुर के पारेषण उपकेंद्र पर मरम्मत के लिए शहर का डाकखाना उपकेंद्र तीन घंटे ठप रहा। इस दौरान शहर की 50 हजार आबादी प्रभावित रही। दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पयागीपुर 220 केवीए उपकेंद्र में सुबह नौ बजे से मरम्मत कार्य शुरू हुआ। डाकखाना उपकेंद्र को आने वाली हाईटेंशन लाइन की आपूर्ति बंद कर दी गई। जिससे शहर के सिविल लाइन, बढैयावीर,चौक, शाहगंज,लालडिग्गी, गोेलाघाट, पारकींसगंज, विवेकनगर, निरालानगर व अन्य मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होते ही पानी की समस्या हो गई।
विज्ञापन

गर्मी व उमस में दोेपहर तक लोगोें को परेशान होना पड़ा। आपूर्ति बहाल होने के बाद बरसात के दौरान एक घंटे तक बिजली की ट्रिपिंग जारी रही। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि मरम्मत के लिए आपूर्ति बाधित रही। तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की आवाजाही से बढ़ी परेशानी
धम्मौर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में फॉल्ट होने और ओवरलोडिंग की समस्या से घंटों बिजली कटौती हो रही है। धम्मौर, मनियारपुर, मामपुर, नूरपुर, मनभौना, हाजीपट्टी, रामापुर में धम्मौर और कूड़धाम फीडर से आपूर्ति हो रही है। दोनों फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को दिन के साथ रात में भी बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 24 घंटे में 10 से 15 घंटे तक बिजली की कटौती हो रही है। जेई सचिन यादव ने बताया कि ओवर लोड की वजह से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed